द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो के साथ रामगढ़ जिला संयोजक मंडली के सदस्य और केंद्रीय सदस्य उनके पैतृक आवास नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल सोरेन परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता और मां को खोने का दुख अपूरणीय होता है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
