खूंटी
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिला का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन बुधवार को नगर भवन खूंटी में जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता बिनोद कुमार पांडेय उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर बेवजह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही इसी तरह का एसआइआर बिहार में हुआ। पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के पूर्व एसआइआर के तहत लाखों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। इसका परिणाम सबके सामने है। इस मामले में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की नियत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने से लोग लोकतान्त्रिक और अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो जायेंगे। इसके साथ हो लोगों को योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा। इसलिए सभी बीएलए एसआइआर को गंभीरता से लें। बेवजह किसी मतदाता का नाम सूची से ना हटे यह सुनिश्चित करें।
.jpg)
संवाद से झामुमो कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली
वहीं स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि बड़े भाई बिनोद पांडेय के संवाद से झामुमो कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। यह ऊर्जा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडेय का खूंटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक ढंग से स्वागत किया। कार्यक्रम के पूर्व बिनोद पांडेय ने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, विधायक सुदीप गुड़िया और रामसूर्या मुंडा सहित झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी कचहरी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा, तमाड़ रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा, सरदार भगत सिंह तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन में एसआइआर को लेकर पार्टी की विशेषज्ञ टीम द्वारा ऑडियो विजुअल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। सम्मेलन में तमाड़ के विधायक विकास मुंडा, तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा ने भी विचार व्यक्त किया।
.jpg)
SIR को गंभीरता से लेने की जरूरत
इस दौरान विधायक विकास मुंडा ने कहा कि एसआइआर को गंभीरता से लेने की जरूरत है। कार्यकर्त्ता जिस प्रकार चुनाव में सक्रिय रहते हैँ उसी प्रकार एसआइआर को लेकर भी सक्रिय रहें। वहीं विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि एसआइआर के तहत मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम हटाकर लोगों की नागरिकता छीनने का प्रयास हो रहा है। मतदाता सूची से नाम हटने से लोग अपने अधिकारों से वंचित हो जायेंगे। रामसूर्या मुंडा ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से ना कटे इसके लिए कार्यकर्त्ता काम करें। वहीं सम्मेलन का संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया। इस दौरान जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, वीरेन कंडुलना, देवनाथ माघईया, तनवीर आलम, भोला नाथ लाल, विजय सांगा, मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुण्डा, स्नेहलता कण्डुलना, उषा धान, सनिका बोदरा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज, प्रकाश मुण्डा, कमलेश महतो, रूबीन तोपनो, मोजीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।