logo

सिंहभूम से सांसद चुनी गईं झामुमो की जोबा मांझी ने विधायकी से दिया इस्तीफा

a386.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

सिंहभूम संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुनी गईं झारखंड मुक्ति मोर्चा की जोबा मांझी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। जोबा मांझी ने स्पीकर रवींद्रनाथ महतो को इस्तीफा सौंपा। जोबा मांझी ने स्पीकर को संबोधित अपने इस्तीफे में लिखा है कि सिंहभूम सीट से संसद सदस्य निर्वाचित होने की वजह से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना अपेक्षित है। उन्होंने 13 जून यानी आज इस्तीफा देते हुए उसे तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में संरक्षण और सहयोग के लिए स्पीकर रबींद्रनाथ महतो का आभार जताया है। गौरतलब है कि हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में जोबा मांझी ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की गीता कोड़ा को 1.5 लाख से ज्यादा वोट से हराया। 

2 झामुमो विधायक बने हैं सांसद
गौरतलब है जोबा मांझी सिंहभूम संसदीय सीट अंतर्गत जगरनाथपुर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक थीं। इन लोकसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनको बीजेपी की गीता कोड़ा के सामने उतार दिया था। जोबा मांझी ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और इस आदिवासी बहुल सीट पर शानदार जीत हासिल की। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक और विधायक सांसद चुने गये हैं। शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, दुमका संसदीय सीट से विधायक चुने गये हैं। उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। 

2 बीजेपी विधायकों ने भी जीता चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के भी 2 विधायक इस बार सांसद बने हैं। हजारीबाग (सदर) से बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग संसदीय सीट से विधायक चुने गये हैं। वहीं, धनबाद संसदीय सीट पर बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो सांसद बने हैं। 
 

Tags - Joba ManjhiJMMSpeaker Rabindranath MahtoJharkhand NewsSinghbhum Lok Sabha Election