logo

गिरिडीह में JMM की इफ्तार पार्टी, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू हुए शामिल, प्रेम और एकता का संदेश

YUEYM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में रमजान के पावन मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह जिला नगर कमिटी की ओर से शनिवार को गिरिडीह नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से रोजा खोला। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण और भाईचारे का माहौल देखा गया।  मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, संयम और एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिलजुल कर समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। इफ्तार के बाद सभी ने देश में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में झामुमो गिरिडीह जिला नगर कमिटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही।

 

Tags - Giridih Iftar Party Sudivya Kumar Sonu Jharkhand Minister Jharkhand Mukti Morcha Giridih Giridih Ramadan Celebration Peace and Harmony Giridih Promila Mehra Mayor Giridih Ramadan 2026 Jharkhand