logo

झामुमो ने भाजपा पर फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया, DDC को ज्ञापन देकर जांच की मांग

A632.jpg

गढ़वा: 

मतदाता सूची से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम उप विकास आयुक्त (DDC), गढ़वा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए कथित रूप से Form-7 का इस्तेमाल किया गया और मतदाताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दस्तावेज आधारित तथ्यात्मक जांच की मांग
उपायुक्त के क्षेत्र में रहने के कारण उनके स्थान पर डीडीसी को ज्ञापन सौंपा गया। झामुमो ने मांग की कि पूरे मामले की तथ्यात्मक एवं दस्तावेज-आधारित जांच कराई जाए। साथ ही Form-7 की वास्तविकता, उसके स्रोत और उसके माध्यम से किन-किन मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया गया, इसकी भी जांच की जाए। झामुमो ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की अनियमितता केवल प्रशासनिक चूक का विषय नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के मताधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सीधे जुड़ा गंभीर मामला है।

मतदाताओं का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए
पार्टी ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। झाममो ने कहा कि मतदाताओं का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी राजनीतिक दबाव या कथित साजिश की कीमत लोकतंत्र को नहीं चुकानी चाहिए।

Tags - Jharkhand NewsGarhwaForm 7Voter List