logo

गिरिडीह उपचुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो, विनोद पांडेय ने किया जीत का दावा

गिरिडीह उपचुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो, विनोद पांडेय ने किया जीत का दावा

गिरिडीह: 
Giridih News
: गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मिशन-2027 के तहत पार्टी ने अभी से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला कमेटी की ओर से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पार्टी का पूरा जोर मतदान केंद्रों पर संगठन की पकड़ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और अपने परंपरागत वोट बैंक को एकजुट रखने पर है। शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता सह केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में आयोजित मैराथन बैठक में भी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मैदान में सक्रिय होने का आह्वान किया। वहीं, विनोद पांडेय ने दावा किया कि आगामी उपचुनाव में झामुमो का उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा।

फरवरी में होना है विधानसभा उपचुनाव
गिरिडीह विधानसभा सीट पर आगामी फरवरी में उपचुनाव निर्धारित है। ऐसे में यह चुनाव झामुमो के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके नतीजे का असर राज्य की आगामी चुनावी राजनीति पर भी पड़ सकता है। चुनावी रणनीति के तहत पार्टी उन सरकारी योजनाओं पर भी विशेष फोकस कर रही है, जिनसे उसके परंपरागत वोट बैंक को मजबूत किया जा सके।

विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
शुक्रवार को पार्टी के प्रवक्ता सह केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से फरवरी में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुट जाने का आह्वान किया गया।

उम्मीदवार की जीत का किया दावा
परिषदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। आगामी उपचुनाव में झामुमो का उम्मीदवार इस सीट पर जीत दर्ज करेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक केदार हाजरा, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags - Giridih ByElectionJMMJharkhand PoliticsGiridih NewsVinod Pandey