logo

करमाटांड़ को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, ₹5.26 करोड़ से बनेगी सड़क और नाली; झामुमो ने मनाया जश्न

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_6_36_54_PM.jpeg

जामताड़ा
करमाटांड़ मुख्य बाजार के निवासियों को पिछले कई वर्षों से जारी जलजमाव की गंभीर समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। स्थानीय ग्रामीणों की इस पुरानी और जायज मांग को प्राथमिकता देते हुए सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने एक बड़ी पहल की है। विधायक की अनुशंसा पर पथ निर्माण विभाग द्वारा करमाटांड-लहरजोरी मार्ग विद्यासागर रेलवे फाटक से लेकर टांड स्थित काली मंदिर तक सड़क और नाली निर्माण के लिए ₹5 करोड़ 26 लाख का ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क है।इस बहुप्रतीक्षित विकास कार्य की मंजूरी से स्थानीय ग्रामीणों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है, जिसे लेकर मुख्य बाजार के गणपत महतो चौक पर बकायदा मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया गया। 
6 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य
​इस बहुप्रतीक्षित विकास कार्य की मंजूरी से स्थानीय ग्रामीणों और झामुमो के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। इस खुशी के मौके पर मुख्य बाजार के गणपत महतो चौक पर एक भव्य जश्न का आयोजन किया गया। झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष शिवनारायण मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं और खुशी का इजहार किया। भाजपा ने हमेशा करमाटांड की जनता को बेवकूफ बनाया
​इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए शिवनारायण मंडल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा करमाटांड के भोले-भाले वासियों को बेवकूफ बनाने का काम किया। भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह जो काम पिछले 10 वर्षों में नहीं कर पाए, उसे वर्तमान सारठ विधायक चुन्ना सिंह ने महज डेढ़ साल के कार्यकाल में ही धरातल पर उतारकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस सड़क और नाली के बनने से बाजार की सूरत बदलेगी और व्यापारियों व राहगीरों को जलजमाव के नरक से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

Tags - JamtaraNews Karmatand DevelopmentProject JMM JharkhandNews