logo

JMM ने भाजपा विधायक का पुतला फूंका, कार्यकर्ताओं ने कहा- अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं सत्येन्द्र तिवारी

गढ़वा
गढ़वा में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब तूल पकड़ने लगा है. दोनों नेता और उनके समर्थक एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे है. आज गढ़वा में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का झामुमो जिला कमेटी ने पुतला फूंका. दरअसल यह मामला तब गरमाया जब सत्येंद्र नाथ तिवारी का मिथिलेश ठाकुर को लेकर एक बयान सामने आया. इसके बाद मिथिलेश ठाकुर ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मिथिलेश ठाकुर ने यह आरोप लगाया है कि सत्येंद्रनाथ तिवारी उनके और उनके परिवार को अपमानित कर रहे है. इसके बाद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने बयान दिया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम आवाज उठाते रहेंगे, भले ही मिथिलेश ठाकुर के पेट में दर्द होते रहे. उनके इसी बयान के विरोध में आज गढ़वा झामुमो जिला कमेटी ने रंका मोड़ में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला फूंका. इस दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि सत्येंद्रनाथ तिवारी अनर्गल बयानबाजी कर रहे है और महिलाओं के बारे में ओछी टिप्पणी कर रहे है. 

Tags - effigy of Satyendra Nath Tiwari garwah effigy Burnt Satyendranath tiwari vs mithilesh thakur mithilesh thakur vs Satyendranath Tiwari Latest garwah news garwah news Updates latest garwah updates