logo

ऊर्जा संकट पर JMM का वार, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले – LPG पर देश को गुमराह कर रही है मोदी सरकार

S_DA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी दिखने लगा है, खास तौर पर LPG को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर देश में विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने LPG का विकल्प बताया था और आज भारत की जनता को उसी  टेक्नोलॉजी की जरूरत है, जिसमे गंदी नाली के बगल में किचन बनाएं और LPG के विकल्प के रूप में लिक्विड नाली गैस LNG अपनाएं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश बहुत गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और ऊर्जा का संकट भयावह रूप ले रहा है। संसद का सत्र चल रहा है लेकिन भारत सरकार के मंत्री संसद के माध्यम से देश को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  सुबह में बोलते हैं LPG की कोई कमी नही है, लेकिन शाम में दाम बढ़ जाता है। वहीं उन्होंने केंद्रीय पट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर तंज कसते हुए कहा कि कुख्यात एपस्टिन के जानकर हरदीप सिंह पुरी का बयान आता है, कि किसी भी तरह के ऊर्जा का संकट नही है लेकिन LPG  को गाइडलाइन जारी किया जाता है की डोमेस्टिक सिलेंडर 25 दिनों के अंतराल में बुक की जा सकती है।

रमजान का महीना और शादी विवाह  का समय चल रहा है ऐसे समय में ये संकट उभर कर आया है, जिसका मुख्य कारण है कि PM ने विदेश नीति को व्यक्तिगत नीति बनाया है। इसी के कारण संकट उत्पन्न हुआ है, अमेरिका के सामने घुटने टेक कर पारंपरिक मित्र देश रूस के साथ संबंध खराब कर लेना। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की सुनी लेकिन हमारा पारंपरिक रिश्ता ईरान के साथ रहा है। आज ईरान भी हमें मदद करने को तैयार नही है, महानगरों में खाद्य पदार्थ मिलना मुश्किल हो गया है। रांची में 25% मेस बंद हो गए हैं चौक - चौराहों पर खाने- पीने की दुकान लगाना बंद हो गया है। वहीं आगे सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस संकट के लिए देश तैयार नही था लेकिन देश की बड़बोली सरकार सबकी निवाला छीन रही है। कोरोना को हमने ताली और थाली बजा के भगाया था उसी तरह लिक्विड नाली गैस LNG का वितरण मोदी जी और हरदीप पुरी करें। देश के लोग आपके आतंक को सह नही सकते। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस संकट से निजात papपा सकता है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि LPG, CNG और पेट्रोलियम राज्य सरकार के हाथ मंक नही है, यह महासंकट केंद्र सरकार के कारण है।

Tags - US Iran conflict impact on India LPG crisis in India energy crisis India JMM attack on Modi government Supriyo Bhattacharya statement LPG shortage concerns India opposition targets central government LPG price rise India energy policy debate India