logo

आरएसएस पर  JMM के हमले से मचा सियासी घमासान, दीपक प्रकाश ने बताई संघ की सच्चाई

FotoJet.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पीणी को लेकर सियासत गरमा गई है।बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने विरोध जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।दीपक प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश निर्माण,व्यक्ति निर्माण और समाज निर्माण में महत्ती भूमिका निभाता है। इसे जाने बिना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस राष्ट्रवादी संगठन के बारे में दिया गया बेतुका बयान उनके सोच और चरित्र को उजागर करता है।संघ के बारे में बोलने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि विश्व में जहां भी विपदा आती है वहां संघ निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटा रहता है, जहां सरकारें भी नहीं पहुंच पाती है उन जगहों पर जाकर संघ काम करता है।

क्या कहा था मुख्यमंत्री ने ..
दरअसल ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बरहेट की जनता को ऑनलाइन संबोधन में मुख्यमंत्री ने आरएसएस की तुलना चूहे से करते हुए कहा था कि झारखंड में कोई बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हुआ है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि भाजपा और आरएसएस दोनों चुनावी लाभ के लिए राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।साहिबगंज के भोगनाडीह की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया था कि भाजपा हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना चाहती है।


 

Tags - jharkhand politicsjmmhemant sorendeepak prakash