logo

JLKM ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देवेंन्द्र नाथ महतो सिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

जलकं.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जयराम महतो की पार्टी JLKM  ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट में रांची की सिल्ली विधानसभा सीट से देवेन्द्र नाथ महतो, घाटशिला से रामदास मुर्मू , पोटका (ST) सीट से भागीरथ हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही जमशेदपुर पूर्वी सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने तरुण कुमार डे को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं गोड्डा की महगामा सीट से जवाहर लाल यादव तो पौड़ैयाहाट से प्रवीण कुमार महतो JLKM के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही रांची की कांके (SC) सीट से फुलेश्वर बैठा और दुमका के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की JLKM ने राजीव यादव को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की तरफ से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की ये तीसरी सूची जारी की गई है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो डुमरी सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। वहीं चर्चा है कि पार्टी अपने अध्यक्ष जयराम महतो की एक और सीट से उम्मीदवारी का एलान आने वाले दिनों में कर सकती है।

Tags - Jharkhand Elections 2024Tiger Jairam MahtoJLKM Devendranath Mahto