logo

पलामू में अवैध खनन को लेकर JLKM का विरोध 15 दिनों से जारी, युवाओं को रोजगार से वंचित करने का आरोप

jmukru,oe6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के रजहरा क्षेत्र में कार्बन फेयर माइंस लिमिटेड और अवैध खनन को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार जारी है। जेकेएलएम पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों और रैयतों द्वारा 10 जनवरी से लगातार आंदोलन किया जा रहा है।
रजहरा इलाके में चल रहे अवैध खनन से प्रभावित लोगों का कहना है कि खनन कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी और असंतोष बढ़ता जा रहा है। जेकेएलएम पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप महतो ने आरोप लगाया कि खनन कंपनी स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहर के लोगों को रोजगार दे रही है।
विरोध कर रहे ग्रामीणों और रैयतों का आरोप है कि खनन कंपनी द्वारा जानबूझकर स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि पूरे मामले में प्रशासन कंपनी के पक्ष में काम कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।
जेकेएलएम पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि जब तक स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता और प्रशासन निष्पक्ष होकर कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो यह आंदोलन जिले से निकलकर राज्य स्तर तक फैलाया जाएगा।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand updates in hindi Palamu news Updates Palamu news updates latest Palamu news updates latest Palamu news