logo

अनशन के 11वें दिन सदर अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो ने जारी किया खुला पत्र, कहा- 'संघर्ष जारी रहेगा'

devendra_nath_mahto_image.jpg

रांची 
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में पिछले 19 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच आमरण अनशन पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का आज 11वां दिन है। उन्होंने मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल से एक खुला पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने लिखा कि उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गए है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी उनका अनशन लगातार जारी है। 10 अगस्त को तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद वह छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए थे। 


विधानसभा घेराव को बताया ऐतिहासिक
देवेंद्र महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपूर्ण न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में कथित अनियमितताओं का विरोध
यह आंदोलन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चल रहा है। छात्र और अभ्यर्थी कई परीक्षाओं को रद्द करने, सीबीआई जांच और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। सरकार ने कुछ परीक्षाओं को रद्द करने और कुछ जांचों की घोषणा की है, लेकिन प्रदर्शनकारी पूर्ण मांगों पर अड़े हुए हैं। 
अस्पताल में इलाज के बावजूद हड़ताल जारी
महतो का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुले पत्र के साथ अस्पताल में आईवी ड्रिप लगे हुए लिखते हुए उनकी तस्वीरें भी साझा की गईं। उन्होंने कहा कि शरीर कमजोर हो सकता है, लेकिन न्याय की मांग और संघर्ष की दृढ़ता कम नहीं हो सकती।
आंदोलन का सिलसिला जारी
अगस्त की शुरुआत से शुरू हुए इस आंदोलन में कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं। विधानसभा की ओर मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है। देवेंद्र नाथ महतो ने दोहराया कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अभ्यर्थियों को पूरा न्याय नहीं मिल जाता।न

 

Tags - Devendra Nath Mahato JLKM JPSC JSSC Ranchi