जामताड़ा:
Jamtara News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की जामताड़ा जिला इकाई की ओर से नारायणपुर प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन चेतन राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों और संघर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में जल्द से जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही जामताड़ा जिले के अन्य प्रखंडों में भी संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

पंचायत चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी
मनतोष कुमार महतो ने कहा कि संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। आगामी पंचायत चुनाव में JLKM अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में अफताब अहमद, बरकत अंसारी, राजकिशोर महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, अक्षय कुमार, मोहम्मद तौफीक, मुन्ना कुमार, नाथीन मंडल, मोहम्मद रिजाउल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, शमशेर अंसारी, चेतलाल राय, दीपक कुमार रजक, राज कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव, मुबारक अंसारी, मोहम्मद रियासत अंसारी, जिला महासचिव अर्जुन मंडल, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, सतीश महतो, आजाद अंसारी, अजय कुमार यादव, दिनदयाल राय एवं राहुल मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।