logo

JLKM ने नगर निकाय चुनाव में उतारा प्रत्याशी, बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रितेश पातर ने भरा पर्चा 

JLKM321.jpg

रांची 
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) समर्थित प्रत्याशी रितेश पातर ने बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रांची समाहरणालय में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने विधिवत रूप से दो सेट में नामांकन भरा। 
नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रितेश पातर के साथ हेमंत कुमार, प्रस्तावक दिनेश महतो, मुख्तार खान, राजू सेठ, तिजु महतो, राजन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित थे।


इस मौके पर संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरा है और जनता के सहयोग से बुंडू नगर पंचायत में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर टाइगर जयराम महतो की विचारधारा और प्रत्याशी की छवि को जनता तक पहुंचाएं तथा अनुशासित और संगठित तरीके से चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएं।
वहीं, रितेश पातर ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे बुंडू नगर पंचायत के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पारदर्शी प्रशासन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने विश्वास जताया है कि बुंडू की जनता परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर संगठन समर्थित प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News