logo

खतियान, छात्र और वित्तीय व्यवस्था को लेकर को लेकर जेएलकेएम आंदोलित

lkm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शीतकालीन सत्र के दौरान खतियान, छात्र और वित्तीय व्यवस्था को लेकर को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आंदोलन की राह पर है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के इकलौते विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में छात्रवृत्ति निकासी और मंईयां सम्मान योजना की उदासीनता पर सरकार की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। विकास में बाधा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर प्रहार किया। इधर संगठन का एक मोर्चा सड़क पर इन दिनों आंदोलन कर रहा है। खतियान एवं छात्रों की मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पदयात्रा चल रही है। आज यह पदयात्रा कुल 90 किलोमीटर दूरी तय कर रामगढ़ जिले में प्रवेश किया। आज (शनिवार) को हजारीबाग सदर से चलकर डेमोटांड़,मोरांगी होते हुए चरही मोड (रामगढ़) तक पहुंचा। नेतृत्व कर रहे संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्याय से देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा संगठन खतियान की मांग को लेकर कटिबद्ध है। छात्रों की मांगों व क्षेत्रीय अधिकार को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 


पदयात्रा के दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव की दीपक रवानी ने कहा की हमारी पदयात्रा 09 दिसंबर (मंगलवार) को राजधानी बूटी मोड़ पहुंचेगी। बूटी मोड़ में छात्रों एवं कार्यकर्ताओं का जुटान होगा एवं शक्ति प्रदर्शन के साथ विधानसभा तक पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। आज की पदयात्रा में देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, राजदेश रतन, पूजा महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, कृष्ण यादव, उदय मेहता, संजय महतो, कृष्णा यादव, सुरज साहु आदि संगठन के पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।

Tags - JLKM students' problems Khatian financial situation agitating from road to house