logo

पकड़ा गया JJMP का सक्रिय उग्रवादी अर्जुन सिंह, लातेहार पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी 

arrested1.jpg

लातेहार
पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने JJMP के सक्रिय उग्रवादी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल हुई है। एसपी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य अर्जुन सिंह मनिका क्षेत्र में सक्रिय है।


इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने उस स्थान की रेकी के बाद छापामारी की और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम सनगड़वा से पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि अर्जुन सिंह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वह क्षेत्र के संवेदकों से लेवी वसूलने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। अर्जुन सिंह मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम बारियातु का निवासी है और उस पर मनिका थाना में पहले दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक 7.56 MM ऑटोमेटिक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया। छापामारी दल में थाना प्रभारी शशि कुमार, सअनि रणधीर कुमार सिंह, अरुण लकड़ा, अनुरंजन टोपनो, पप्पु कुमार यादव शामिल थे। अर्जुन पर पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने अन्य उग्रवादियों से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर वे आत्मसमर्पण नहीं करते तो उन्हें पुलिस की गोली का सामना करना पड़ेगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest