द फॉलोअप डेस्क
जितेंद्र पासवान ने बुधवार को सचिव (प्रावैधिकी) मुख्य अभियंता कार्यालय ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र रांची का पदभार ग्रहण कर लिया। ग्रामीण कार्य विभाग ने पिछले दिनों ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित जितेंद्र पासवान को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल पलामू के पद स्थानांतरित किया था। साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र रांची में सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
