द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। NDA की सीट शेयरिंग के तहत HAM पार्टी को कुल 6 सीटें मिली थीं। आज पार्टी ने इन 6 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे प्रमुख नाम जीतन राम मांझी के बहु दीपा कुमारी का है जिन्हें पार्टी ने गयाजी जिले के इमामगंज से प्रयाशी बनाया है।

पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वे निम्नलिखित हैं:
इमामगंज – दीपा कुमारी
टिकारी – अनिल कुमार
बराचट्टी – ज्योति देवी
अतरी – रोमित कुमार
सिकंदरा – प्रफुल्ल कुमार मांझी
कुटुम्बा – लल्लन राम
इस घोषणा की जानकारी जीतन राम मांझी ने अपने X अकाउंट से दी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "विजयी भवः।"
