रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 19 सितंबर 2026 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि विगत 6 सितंबर 2026 को पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री के सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

केंद्र पर आरोप- बकाया राशि को हड़पने की साजिश की गई
अब निर्देशानुसार खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 से झारखंड राज्य एवं राज्यवासियों को होने वाले आर्थिक नुकसान तथा केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की बकाया राशि को भी हड़पने की साजिश के विरोध में 19 सितंबर 2026 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव एवं महानगर संयोजकों को कार्यक्रम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आगे के कार्यक्रमों की सूचना अगले कार्यालय आदेश के माध्यम से जल्द दी जाएगी।
.jpeg)