logo

IPL 2022 : झारखंड के ईशान किशन हो सकते हैं RCB के कप्तान, संभालेंगे विराट कोहली की विरासत

ISHANKISHAN.jpg

रांची: 

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के ईशान किशन (Ishan Kishan) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हो सकते हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले सीजन ही आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था। टीम को ना केवल एक विकेटकीपर बल्लेबाज बल्कि ए कप्तान की भी जरूरत थी। कहा जा रहा है कि ईशान किशन वो कमी पूरी कर सकते हैं। बता दें कि 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है। 

12 और 13 फरवरी को होना है मेगा ऑक्शन
गौरतलब है कि आईपीएल-2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा। सभी फ्रेंचाइजी नए सिरे से खिलाडियों को अपनी टीम के साथ जोड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई है जो भविष्य में टीम के कप्तान हो सकते हैं। बता दें कि इनमें ईशान किशन का नाम भी शामिल है। फ्रेंचाइजी ने 5 खिलाड़ियों का नाम लिया है जिनमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)  नाम भी है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) नाम भी सूची में है। डेवि़ड वॉर्नर (david warner) और ईशान किशन का नाम भी इस सूची में शामिल है। वॉर्नर पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान हुआ करते थे। 

मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे ईशान किशन
गौरतलब है कि ईशान किशन ने गुजरात लायंस (Gujarat Lions) से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। बाद में वो मुंबई इंडियंस में शामिल हो गये थे। बीते सीजन तक वो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का ही हिस्सा थे। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए कई बड़ी पारियां खेलीं। हालांकि, रिटेंशन के वक्त मुंबई ने उनको रिलीज कर दिया। 

कब से खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग
हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बताया कि आईपीएल का आयोजन भारत में ही किया जायेगा। संभावना है कि आईपीएल-2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो जायेगी। सभी लीग मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम, बेब्रोन स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। कुछ मुकाबले पुणे में भी खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल का वैन्यू बाद में तय किया जायेगा। ये भी कहा जा रहा है कि सभी मुकाबले दर्शकों की मौजदगी के बगैर खेले जाएंगे।