रांची
सांप्रदायिक नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में झारखंड युवा कांग्रेस ने आधिकारिक BJP Assam Pradesh (@BJP4Assam) सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि 7 फरवरी 2026 को साझा की गई एक पोस्ट ने सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाई है।
युवा कांग्रेस के मुताबिक, उक्त पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को इस तरह दर्शाया गया, मानो वे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर गोली चला रहे हों। संगठन का कहना है कि यह सामग्री भड़काऊ होने के साथ-साथ धार्मिक वैमनस्य और भय का माहौल पैदा करने वाली है।
.jpeg)
झारखंड युवा कांग्रेस ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तत्काल FIR दर्ज करने, आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने और संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि संविधान, सामाजिक भाईचारे और देश की एकता के खिलाफ किसी भी तरह की नफरती मुहिम को स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
