logo

झारखंड के 14 जिलों में 17 जुलाई तक भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

RAIN271.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राज्य में आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगामी कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की सी मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गयी है। वहीं राजधानी रांची के कई हिस्सों में 14 से 17 जुलाई के बीच थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। बारिश के वजह से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 14 से 17 जुलाई के बीच राजधानी रांची सहित झारखंड के ज्यादातर  जिलों में मौसम की स्थिति नम रहेगी। इस दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश होगी और कुछ इलाकों में गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गयी है। इसी बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।

कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 
मौसम विभाग ने संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्र के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान लोगों से खराब मौसम के बीच सतर्क रहने और बेवजह खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है। वहीं 13 जुलाई को गिरिडीह, दुमका, देवघर,साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ गर्जन और आकाशीय बिजली भी गिर सकती हैं। इधर, 14 जुलाई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित आसपास के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

15 से 17 जुलाई तक मानसून पूरी तरह एक्टिव
15 से 17 जुलाई तक झारखंड में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा। इस दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की सी मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। इधर, बीते 24 घंटों के दौरान गोड्डा जिले के पथरगामा में सबसे अधिक 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बीच राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज हुआ।

Tags - Jharkhand Weather Weather Update MonsoonIMD