logo

झारखंड में आंधी–बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें; आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम!

WhatsApp_Image_2026-05-11_at_12_27_11_PM2.jpeg

द फॉलोअप,झारखंड

झारखंड के कई जिलों में आज तेज हवा चलने, मेघ-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश होने की आसार है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
वहीं 7 जून को भी राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों के कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 8 जून को राज्य के इन इलाकों में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 9 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों के  कुछ हिस्सों में वज्रपात की संभावना है।

10 जून से प्री मॉनसून बारिश के होने के आसार 
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 जून से राज्य के कई जगहों पर प्री मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है। बीते 24 घंटे में भी झारखंड में के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जिसमें सबसे अधिक पाकुड़ में 80 मिमी बारिश दर्ज किया गया।

Tags - Jharkhand Weather Update Jharkhand Rain Alert Ranchi Weather Today