logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में 5 जनवरी को बारिश, 6 से छाएगा कोहरा

rain15.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
नए साल की शुरूआत हो चुकी है। साल के चौथे दिन यानि आज से मौसम में बदलाव होगा। आज सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज बादल छा सकते है। और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। झारखंड में आज यानी 4 जनवरी से बारिश होगी। इसके साथ ही अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 


इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्‍य के उत्तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने के आसार है।  4-5 जनवरी को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। 4 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा। इसी तरह 5 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। जिसके बाद 7 और 8 जनवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। जिसके बाद आसमान मुख्‍यत साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। 


6 जनवरी तक रांची में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में बारिश की संभावना छह जनवरी तक रह सकती है। इसके बाद सुबह में हल्का या मध्यम कोहरा का प्रभाव रहेगा। धूप निकलते ही आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को रांची से ज्यादा ठंड गोड्डा में रही। पिछले 24 घंटों के अंतराल में गोड्डा में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, राजधानी रांची में अधिकतम 24 और न्यूनतम तम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज दर्ज किया गया।