logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड के इन 8 जिलों में 5 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

a25.jpeg

रांची:
झारखंड के संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल के 8 जिलों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने इन 5 अक्टूबर को इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में भारी बारिश होगी। दुमका, देवघर और जामताड़ा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

संताल परगना के इन जिलों में बारिश 
मौसम विभाग ने बताया कि 5 अक्टूबर को पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश होगी। वहीं सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी ना होने पर घर से बाहर ना निकलें। फल और सब्जियां तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखें। जल निकासी की व्यवस्था कर लें। भोजन पकाने की वयव्स्था कर लें।

मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी जारी की 
मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। लोगों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान घर से बाहर ना निकलें। बारिश के दौरान पेड़ की शरण ना लें। बिजली के खंभों के पास ना जाएं। मोबाइल टावर के पास जाने से बचें। कहीं पानी जमा हो तो वहां जाने से बचें क्योंकि वहां बिजली का तार गिरा हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि यदि उन्होंने सब्जियां लगाई हैं तो उन्हें तोड़कर रख लें।