logo

झारखंड में इस महीने के अंत तक और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन

weatherreport1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मौसम में दिन-प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह से लेकर शाम तक ठंड अपना असर दिखा रही है। हालांकि दिन की शुरुआत सूरज की किरण से हो रही है लेकिन, दिन ढलने के बाद ठंड अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। बताया गया है कि दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटों में पारा गिरा है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन के ढलते ही ठंड और बढ़ेगी। वहीं सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल सकता है। राज्य के कई जिलों में ठंड बढ़ने से कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम में खासा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पहाड़ी जिलों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों तक आएगी और उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि ठिठुरन बढ़ेगी। 

मौसम में धीरे-धीरे आएगा बदलाव
गौरतलब है कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव महसूस किया जा सकता है। रात में न्यूनतम तापमान गिर रहा है। सुबह 10 बजे के बाद जब धूप खिलती है तो मौसम हलका गर्म रहता है लेकिन दिन ढलते ही फिजा में ठंडक महसूस की जा सकती है। आने वाले दिनों में कंपकंपी में और इजाफा होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N