logo

जमशेदपुर : चंपई सोरेन को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, चिकित्सकों को कहा शुक्रिया

champaisoren.jpg

जमशेदपुर: 

मंत्री चंपई सोरेन (champai soren) को चाहने वालों तथा उनके क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की खबर है। दरअसल, चंपई सोरेन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि वो अब ठीक हैं। गौरतलब है कि चंपई सोरेन को सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंपई सोरेन को टीएमएच (जमशेदपुर) में भर्ती कराया गया था। 

चंपई सोरेन ने चिकित्सकों को शुक्रिया कहा
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत लू लगने की वजह से बिगड़ी थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रसाय तथा आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।