logo

तीसरे दौर की वार्ता से पहले मंत्री दीपिका ने CGL रद्द और CBI जांच पर क्या कहा?

WhatsApp_Image_2026-08-17_at_12_34_37_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
आंदोलनरत छात्रों और झारखंड सरकार के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता होगी। वार्ता से पहले कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को लेकर गंभीर है और आज की बातचीत में सकारात्मक फैसले लेने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री दीपिका ने कहा कि TDPL द्वारा ली गई परीक्षा समेत अन्य मामलों की जांच राज्य की एजेंसी CID करेगी। वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं की जांच में जरूरत पड़ने पर ED से भी सहयोग का आग्रह किया जा सकता है।
JSSC-CGL पर सरकार ले सकती है फैसला 
JSSC-CGL परीक्षा और नियुक्तियों को लेकर मंत्री ने कहा कि छात्रों की चिंताएं सरकार के संज्ञान में हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद परिणाम जारी किए गए, नियुक्ति पत्र बांटे गए और कई अभ्यर्थी एक साल से अधिक समय से सेवा में हैं। ऐसे में नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला जटिल है। आज की वार्ता में सरकार CGL मसले पर भी गंभीरता से छात्रों से बातचीत करेगी।
परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की तैयारी
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि छात्रों की सबसे बड़ी चिंता परीक्षा प्रणाली को लेकर है। सरकार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में व्यापक सुधार करना चाहती है। इसके लिए IIT, ISM, XLRI, XISS समेत प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक समिति बनाने का प्रस्ताव है। समिति छात्रों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और अन्य हितधारकों से सुझाव लेकर परीक्षा प्रणाली में सुधार की रूपरेखा तैयार करेगी।
दोपहर 2 बजे के बाद होगी तीसरे दौर की वार्ता
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 2 बजे के बाद होगी। सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने और छात्रों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।म

Tags - Jharkhand Student Protest Deepika Pandey Singh JSSC CGL CID Investigation Ranchi News