logo

झारखंड के तसर से फैशन तक का सफर होगा मजबूत, JRGA फाउंडेशन ने शुरू किया 3F अभियान

jh_p_t.jpg

रांची 

Jharkhand Readymade Garment & Apparel Foundation के अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में "Jharkhand Silk Corridor – Forest to Fashion Forward (3F)" के अंतर्गत Industry Demonstration Model 2026 का  पोस्टर लॉन्च किया । यह कार्यक्रम आगामी सितंबर में आयोजित होने वाले 120 दिवसीय Industry Demonstration Pilot के सार्वजनिक अभियान का औपचारिक शुभारंभ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रांची की मेयर रोशनी खलखो एवं विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दोनों अतिथियों को JRGA Foundation की ओर से स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के टेक्सटाइल, अपैरल, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक एवं उद्यमिता जगत  से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित एवं चर्चित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस पहल के प्रति व्यापक विश्वास एवं समर्थन को दर्शाया।

Local to Global पहचान दिलाना संस्था का उद्देश्य

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिप्रा ने किया। स्वागत उद्बोधन के पश्चात डॉ. सीमा सिंह, संयुक्त सचिव, JRGA Foundation ने संस्था के "Forest to Fashion Forward (3F)" विज़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड के तसर सिल्क, जनजातीय कला, स्थानीय कारीगरों, महिलाओं और युवाओं को एक साझा मंच प्रदान कर राज्य को "Local to Global" पहचान दिलाना संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि JRGA Foundation के प्रयासों को अब उद्योग जगत के साथ-साथ सरकार एवं विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं से भी पहचान और प्रोत्साहन प्राप्त होने लगा है। इसके उपरांत खुशी काकन, Principal – Fashion, JRGA Foundation ने Industry Demonstration Model 2026 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह पहल केवल मॉडल चयन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के तसर सिल्क, टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग, पारंपरिक हस्तशिल्प, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को एकीकृत कर Forest to Fashion Forward (3F) की संपूर्ण वैल्यू चेन को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक अभिनव प्रयास है। 

झारखंड के औद्योगिक विकास की नई पहचान
इस अवसर पर JRGA Foundation के अध्यक्ष श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि आज हम केवल झारखंड के टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग की वैल्यू चेन को मजबूत करने का कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक समग्र इकोसिस्टम डेवलपमेंट विकसित कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सरकार, उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों, वित्तीय संस्थानों, विकास भागीदारों एवं अन्य सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर जोड़कर झारखंड के लिए एक सशक्त Textile & Apparel Ecosystem का निर्माण किया जाए। हमें विश्वास है कि यह पहल भविष्य में न केवल झारखंड के औद्योगिक विकास की नई पहचान बनेगी, बल्कि पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय National Demonstration Model के रूप में भी स्थापित होगी। मुख्य अतिथि रोशनी खलखो एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड के युवाओं, महिलाओं, कारीगरों, बुनकरों, डिज़ाइनरों और उभरते उद्यमियों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा राज्य के टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग को नई दिशा प्रदान करेगा।

टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान मॉडल पंजीकरण प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया तथा प्रस्तावित परिधानों के डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स का अवलोकन किया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र एवं हाई-टी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। JRGA Foundation ने विश्वास व्यक्त किया कि सितंबर 2026 में आयोजित होने वाला Jharkhand Silk Corridor – Forest to Fashion Forward (3F) Industry Demonstration Showcase झारखंड के टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह पहल Forest to Fashion की संपूर्ण वैल्यू चेन को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए सरकार, उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से एक सशक्त औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। संस्था का लक्ष्य इस मॉडल को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर एक अनुकरणीय National Demonstration Model के रूप में स्थापित करना है।

Tags - Jharkhand Readymade Garment & Apparel Foundation Tribal Art Women Empowerment Fashion Design