logo

झारखंड में  स्कूलों की टाइमिंग बदली, विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल; देखिए 

schoolsummer.jpg

द फॉलोअप रांची

झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। भीषण गर्मी और लू की वजह से सरकार ने यह फैसला किया है। नये शेड्यूल के मुताबिक 21 अप्रैल से केजी से 8वीं तक की क्लास सुबह 7 बजे  से शुरू होकर दोपहर को साढ़े 11 बजे तक चलेगी वहीं 9वीं से 12वीं तक की क्लास सुबह 7 बजे से दोपहर को 12 बजे तक चलेगी। सरकारी देश सभी सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू होगा। हालांकि, स्कूल के टीचर और स्टाफ को पहले की तरह ही सुबह 7 बजे से दोपहर को 1 बजे तक स्कूल में  रहना होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि झारखंड के अधिकांश जिलो में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। दोपहर में लू के थपेड़े परेशान करते हैं। बच्चों को खासतौर पर ज्यादा मुश्किल होती है। उनकी तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है। इसलिए सरकार ने टाइमिंग बदली है।

Tags - JharkhandNews SchoolTiming Heatwave EducationNews SummerSchedule SchoolUpdate GovernmentOrder StudentSafety WeatherNews IndiaNews