द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित National Stakeholders Consultation 2026 के दूसरे दिन, आज निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान JSPL के वाइस चेयरमैन VR शर्मा ने झारखंड में 71,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। खबरों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान सोरेन ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के साथ भी मुलाकात की। दोनों के बीच झारखंड में निवेश, वैश्विक साझेदारी और नए आर्थिक अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इन सबके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठक की। बैठक में निवेश बढ़ाने, डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहन देने और राज्य के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
