logo

दावोस : इंडियन पवेलियन में झारखंड पवेलियन का निरीक्षण, वैश्विक मंच पर दिखेगा राज्य का विज़न

dd11.jpg

दावोस 
झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में भाग लेने के लिए दावोस पहुंचा है। शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन पवेलियन परिसर में स्थापित झारखंड पवेलियन का भ्रमण और निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में किया जा रहा है। इस वैश्विक मंच पर झारखंड की भागीदारी राज्य की विकास यात्रा के लिए एक अहम पड़ाव मानी जा रही है।


WEF-2026 में झारखंड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वन एवं जैव-अर्थव्यवस्था के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख विषयों पर अपनी बात रखेगा। इन क्षेत्रों में राज्य की नीतियों, संभावनाओं और निवेश के अवसरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास से जुड़े वैश्विक विमर्श में राज्य की सशक्त मौजूदगी दर्ज हो। झारखंड पवेलियन के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक संपदा, नीतिगत प्राथमिकताओं और भविष्य के विज़न को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest