द फॉलोअप/ झारखंड
झारखंड में मानसून का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 28 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं, 22 अगस्त तक के आंकड़ों में राज्य में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है।देखें, किन-किन जिलों में कितनी फीसदी बारिश हुई है।

24 अगस्त को बारिश की ज्यादा संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा। 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन एक-दो बार की जगह दो या अधिक बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है।
25-26 अगस्त को भी छाए रहेंगे बादल
25 अगस्त को रांची और आसपास सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 26 अगस्त को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है और तापमान 28 डिग्री अधिकतम तथा 22 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। इसके बाद 27 और 28 अगस्त के लिए जारी आउटलुक में भी सामान्यतः बादल छाए रहने तथा एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।