logo

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 18 जून को वोटिंग; 21 जून को खत्म हो रहा झारखंड की 2 सीटों का कार्यकाल

ेपगवह5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के प्रेस नोट के अनुसार, जून-जुलाई 2026 में रिटायर होने वाले 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत 1 जून को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 8 जून नामांकन की अंतिम तिथि तय की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना भी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। झारखंड की बात करें तो चुनाव आयोग की सूची के मुताबिक राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और शिबू सोरेन का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। सूची में शिबू सोरेन की सीट को 4 अगस्त 2025 से खाली बताया गया है। ऐसे में झारखंड की इन सीटों पर राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना है, क्योंकि 18 जून को मतदान के बाद नए सदस्यों के नाम लगभग तय हो जाएंगे। 


इन राज्यों में होंगे चुनाव:

Andhra Pradesh – 4 सीट
Gujarat – 4 सीट
Madhya Pradesh – 3 सीट
Manipur – 1 सीट
Meghalaya – 1 सीट
Rajasthan – 3 सीट
Arunachal Pradesh – 1 सीट
Karnataka – 4 सीट
Mizoram – 1 सीट

Tags - Jharkhand News Rajya Sabha Election Election Commission Political News Shibu Soren Deepak Prakash