logo

नीट पेपर लीक मामले में संसद का घेराव करेगी झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी- गुंजन सिंह 

CONG027.jpeg

रांची
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में कहा गया नीट पेपर लीक मामले में संसद का घेराव किया जायेगा।  वहीं, बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव परिणाम पर समीक्षा भी की गई। आगामी विधानसभा चुनाव की कार्य योजना पर रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हमारे अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा है।  और बेहतर करने की जरूरत थी। आगामी विधानसभा चुनाव-2024 बहुत ही करीब आ गया है, जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है, मुस्तैदी के साथ अपने अपने जिला और क्षेत्र में जुट जाएं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों ने शिरकत की। 

कार्यक्रमों की जानकारी दी 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में संपन्न बैठक में मिली एक्शन प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी। जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल होंगे। प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का 3 दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी जिलों में नारी न्याय सम्मेलन एवं जिला स्तर से लेकर बूथ तक पदयात्रा किया जाएगा। पार्टी मैनिफेस्टो को जन जन तक पहुंचाना है, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा। नीट पेपर लीक मामले और महिला आरक्षण पर संसद घेराव कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोलटैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा।  

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

बैठक में प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, प्रीति सहाय, पुनीता चौधरी, सुन्दरी तिर्की, अनीता सिन्हा, शांति बाला केरकेटा, वर्षा, अमृता भगत, सीता राणा, अजन्ता सामद, दिव्या मिंज, ग्रेसी मिंज, नीतू देवी, हेमन्ती जायसवाल, रूबी खातून, नमिता बा, मनिषा तिर्की, प्रभा तिग्गा आदि महिलाएं शामिल थीं।  


 

Tags - Gunjan SinghCongress neet paper leakJharkhand News