logo

CM हेमंत सोरेन की अपील : इस रक्षाबंधन में सखी मंडल बहनों की राखियां खरीदें, हुनर को दें सम्मान

RAKHEE.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों से सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन राखियों की खरीदारी सिर्फ पर्व की परंपरा निभाना नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देना भी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सखी मंडल की माताओं-बहनों ने अपने स्नेह, हुनर और मेहनत से खूबसूरत राखियां तैयार की हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि रक्षाबंधन पर इन राखियों को खरीदकर महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को अपना साथ दें। हेमंत सोरेन ने कहा कि लोगों की खरीदारी एक राखी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसी बहन की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सम्मान है।
पूर्वी सिंहभूम में लगा राखी पलाश स्टॉल
इधर, रक्षाबंधन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘राखी पलाश स्टॉल’ की शुरुआत की गई है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्टॉल पर सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई सुंदर और हस्तनिर्मित राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सरकार की पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उनके आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इससे महिलाओं को अपने हुनर के जरिए आय अर्जित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Jharkhand Police Police Misconduct Corruption Illegal Recovery Justice