द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बदलाव करते हुए 41 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। तबादला सूची के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को जिला पुलिस बल से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, आईआरबी, जैप, रेलवे पुलिस सहित अन्य इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजकर नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के साथ एक मुंशी पदाधिकारी का स्थानांतरण भी शामिल है।

तत्काल विरमित करने का निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विरमित कर नई पदस्थापना वाले स्थान पर योगदान के लिए भेजें। साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।


