logo

झारखंड पुलिस के सिपाही तेज नारायण बने बहरीन कबड्डी टीम के कोच, एशियन गेम्स में निभाएंगे अहम भूमिका

KABADDI.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत तेज नारायण को बहरीन की यूथ कबड्डी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वे 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में होने वाले तीसरे यूथ एशियन गेम्स के दौरान बहरीन की बालक टीम को प्रशिक्षित करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस बार यूथ एशियन गेम्स में पहली बार कबड्डी को शामिल किया गया है। 

बोकारो के रहने वाले तेज नारायण 14 जुलाई को बहरीन रवाना होंगे और नवंबर के पहले सप्ताह में लौटेंगे। उनकी नियुक्ति बहरीन ओलंपिक एसोसिएशन के माध्यम से बहरीन सरकार ने की है। तेज नारायण लंबे समय से कबड्डी से जुड़े हुए हैं। वे खिलाड़, कोच और तकनीकी आधिकारी के रूप में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वर्तमान में वे गोड्डा जिले में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड कबड्डी संघ और भारतीय कबड्डी संघ ने उन्हें बधाई दी है। 

तेज नारायण ने कहा, “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे बहरीन की टीम को कोचिंग देने का अवसर मिला। मैं पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगा। मैं भारतीय कबड्डी संघ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत सर और अध्यक्ष विनोद तिवारी सर का विशेष धन्यवाद करता हूं। उनके आशीर्वाद के बिना यह मुमकिन नहीं था।”

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Jharkhand Police Kabaddi Coach Asian Games Bahrain Kabaddi Team