logo

बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का जवाब, कहा- पुलिस की छवि धूमिल करने कोशिश न करें 

111111111111111.jpg

रांची 
नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के हालिया बयानों पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी की निंदा की है। एसोसिएशन ने मरांडी को लिखे पत्र में कहा है, आप एक ज़िम्मेदार संवैधानिक पद पर आसीन हैं, किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड पुलिस पर निराधार आरोप लगाना आपकी दिनचर्या बन चुका है। आए दिन किसी न किसी पुलिस अधिकारी का नाम लेकर तथ्यहीन बयानबाज़ी करना अब आपकी नियति बनती जा रही है।

कहा- संभवतः आपको झारखंड पुलिस पर विश्वास ही नहीं रह गया
झारखंड पुलिस एसोसिएशन यह स्पष्ट करना चाहता है कि राज्य पुलिस अपने ईमानदार कर्तव्यों, अटूट निष्ठा और पुलिस महानिदेशक (DGP) के दिशा-निर्देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर प्रकार की आपराधिक, अनैतिक और अमर्यादित गतिविधियों को नियंत्रित करने में पूरी तरह सफल रही है। आपके लगातार आक्षेपों को देखकर तो ऐसा लगता है कि संभवतः आपको झारखंड पुलिस पर विश्वास ही नहीं रह गया है। बेहतर होगा कि आप अब किसी अन्य राज्य के पुलिस अधिकारियों को ही यहाँ प्रतिनियुक्त कराने की माँग करें।

बयान पुलिस के मनोबल को तोड़ने वाला 

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG)  मनोज कौशिक जी के विरुद्ध दिया गया हालिया बयान पूरी निष्ठा से काम कर रहे झारखंड पुलिस बल के मनोबल को तोड़ने वाला है। इस प्रकार लगातार अनर्गल बयानबाज़ी कर राज्य की पुलिस की छवि को धूमिल करने के प्रयासों का एसोसिएशन एवं उसके सदस्य कड़े शब्दों में खंडन एवं तीव्र निंदा करते हैं। ये पत्र राकेश कुमार पाण्डेय, प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची की ओऱ से जारी किया गया है। 

Tags - Jharkhand Police Babulal Marandi Jharkhand Police Association Manoj Kaushik Police Controversy