logo

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने?

h0123.jpg

रांची 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से खास मुलाकात की। यह भेंट उस समय हुई जब चंद्रशेखर आज़ाद, झारखंड के दिवंगत जननायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद नेमरा गांव से लौट रहे थे।
इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में खासा महत्व दिया जा रहा है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक स्थिति, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों, और राज्य के समग्र विकास पर गहन चर्चा की। चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और झारखंड में जारी सामाजिक बदलाव को सकारात्मक दिशा में कदम बताया।


चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद से प्रेरित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हिंसक क्रांति का मार्ग चुना था और HSRA जैसे क्रांतिकारी संगठन के अग्रणी रहे। आज़ाद समाज पार्टी के माध्यम से वह आज सामाजिक न्याय और हाशिए के समुदायों के हक़ में नई राजनीतिक ज़मीन तैयार कर रहे हैं।
अब चंद्रशेखर और हफीजुल के बीच हुई यह मुलाकात न केवल विचारों का आदान-प्रदान मानी जा रही है, बल्कि इसके संभावित सियासी संकेतों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। क्या यह भविष्य में किसी नए गठजोड़ की भूमिका है या सामाजिक न्याय की साझा लड़ाई का विस्तार? इस पर निगाहें टिकी हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest