logo

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की सेहत में सुधार, अगले 24 घंटे अहम

पोिग2.jpg

रांची 
झारखंड के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ताजा जानकारी साझा की है। डॉ. अंसारी ने बताया कि हफीजुल हसन की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे रांची स्थित पारस हॉस्पिटल में इलाजरत हैं।
चिकित्सकीय जांचों जैसे सीटी स्कैन, इको आदि की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है, हालांकि फेफड़ों में हल्के संक्रमण के संकेत मिले हैं। बताया गया कि मंत्री को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किए जाने के बाद से उनकी तबीयत में सुधार देखा गया है।


डॉ. इरफान अंसारी ने यह भी जानकारी दी कि अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जरूरत पड़ने पर मंत्री को दिल्ली स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं, हालांकि फिलहाल इसकी आवश्यकता नहीं है।
गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हफीजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के अन्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest