logo

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सर्किट हाउस में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

jsr1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सभापति एवं बरही विधायक मनोज यादव की अध्यक्षता में जमशेदपुर के सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी,  विधायक जगत मांझी, अमित यादव तथा समीर मोहंती उपस्थित रहे। बैठक में डीसी कर्ण सत्यार्थी, सीनियर एसपी पीयूष पांडेय, डीडीसी नागेंद्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, पारदर्शिता एवं जनहित में क्रियान्वयन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक धन का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी  योजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण हों।

इस बैठक में विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं में व्यय और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा की गई। साथ ही समिति द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। सभापति ने कहा कि लोकहित के कार्यों में विभागीय समन्वय और बेहतर निगरानी से और अधिक पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता लायी जा सकती है।

Tags - latest jamshedpur News jamshedpur Updates latest jamshedpur news jamshedpur News jamshedpur latest news jharkhand Updates latest Breaking news latest news jamshedpur news jamshedpur Latest updates