logo

झारखंड में 3.91 लाख लोगों को रोजगार चाहिए, पलामू से सर्वाधिक 44 हजार बेरोजगार

rojgar.jpg

Jharkhand Employment:
झारखंड में रोजगार की तलाश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकडों के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 3,91,944 लोग रोजगार के लिए पंजीकृत हैं। इनमें 2,66,711 पुरुष, 1,25,209 महिलाएं और 24 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। उम्र की बात करें तो, सबसे अधिक 20 से 39 वर्ष के 3,22,916 युवा रोजगार की तलाश में हैं। वहीं 40 वर्ष से अधिक उम्र के 39,342 और 19 वर्ष तक के 29,686 लोग नौकरी तलाश रहे हैं।

पलामू में सबसे अधिक बेरोजगारी 
जिलावार आंकड़ों में पलामू सबसे ऊपर है, जहां 44,088 लोग रोजगार की तलाश में हैं। इसके बाद बोकारो में 36,847, धनबाद में 34,992, पूर्वी सिंहभूम में 33,173 और रांची में 30,351 बेरोजगार पंजीकृत हैं। दूसरी ओर सिमडेगा में सबसे कम 4,734 लोग रोजगार की तलाश में हैं। इसके अलावा देवघर 5,107, खूंटी 5,890, चतरा 6,020 और कोडरमा 6,886 में भी अपेक्षाकृत कम संख्या दर्ज की गई है।

किस कैटेगरी में कितना?
कैटेगरी वाइज बात करें तो जो आंकड़ों बताते हैं उनमें ओबीसी वर्ग में सबसे अधिक 96 हजार से ज्यादा लोग रोजगार की तलाश में हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग में 77 हजार से अधिक, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, बीसी-1, बीसी-2 और ईबीसी वर्ग के हजारों युवाओं ने भी रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है। यह आंकड़े राज्य में रोजगार के बढ़ते दबाव और नए अवसरों की आवश्यकता को दर्शाते हैं।

Tags - Jharkhand Employment Jharkhand Unemployment Jharkhand Job Seekers Jharkhand Employment News