logo

हजारीबाग में 8 दिसंबर से होगा झारखंड-केरल का कुच बिहार ट्रॉफी मैच, HDCA अध्यक्ष ने तैयारियों की दी जानकारी

uhtehdkswnh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अगले महीने यानी 8 से 11 दिसंबर तक कुच बिहार ट्रॉफी एलीट ग्रुप का झारखंड और केरल के बीच मैच आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हजारीबाग सांसद और हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (HDCA) के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह हजारीबाग के लिए गर्व की बात है कि शहर अब बीसीसीआई के नक्शे पर शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कुच बिहार ट्रॉफी के मैच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है और स्टेडियम अब पूरी तरह तैयार है।
सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि पहले यहां बीसीसीआई के मैच आयोजित करना संभव नहीं था। इस बीच स्टेडियम में कई विकास कार्य किए गए, जिससे अब यह बीसीसीआई मैच होस्ट करने योग्य बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन का अगला प्रयास यह है कि इस स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मैच भी आयोजित किए जा सकें।

 

Tags - latest Hazaribagh News Hazaribagh News UpdatesHazaribagh News in hindi latest Hazaribagh News Hazaribagh updates in hindi latest Pakur news Pakur News Updates Pakur Updates in hindi latest Pakur News Pakur News updates in hindi Hazaribagh News u