logo

झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता का समापन :  हजारीबाग और गढ़वा की टीम बनी चैंपियन, विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत 

KHEL24.jpg

रांची 

खेलगांव में आयोजित राज्यस्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 14/17/19 बालक-बालिका वर्ग का आज समापन हो गया। अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में हजारीबाग की टीम विजयी बनी। इस प्रतियोगिता में गोड्डा रनरअप और दुमका सेकंड रनरअप बना। बेस्ट राइडर का खिताब हजारीबाग के बिकास कुमार को मिला। गोड्डा के मो. आमिर को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी मुकाबले में गढ़वा की टीम विजेता रही। चतरा रनरअप और पांकुड सेकंड रनरअप बना। गढ़वा की चांदनी कुमारी को बेस्ट राइडर और चतरा की रिया कुमारी को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला।  

अंडर 17 बालक वर्ग कबड्डी मुकाबले में चतरा की टीम विजेता रही। बोकारो रनरअप और गोड्डा सेकंड रनरअप बना। चतरा के रोहित कुमार शर्मा को बेस्ट राइडर और बोकारो के सुमन यादव को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में रांची की टीम विजेता बनी। गढ़वा रनरअप और चतरा सेकंड रनरअप बना। रांची की अपूर्वा गुरुंग को बेस्ट राइडर और गढ़वा की जूही कुमारी को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। 

अंडर 19 बालक वर्ग कबड्डी मुकाबले में गिरिडीह की टीम विजेता रही। गोड्डा रनरअप और दुमका सेकंड रनरअप बना। गिरिडीह के कनिष्क ओझा को बेस्ट राइडर और गोड्डा के प्रिंस कुमार को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। अंडर 19 बालिका वर्ग मुकाबले में कोडरमा की टीम विजेता बनी। रामगढ़ रनरअप और गिरिडीह सेकंड रनरअप बना। कोडरमा की मनीषा कुमारी को बेस्ट राइडर और रामगढ़ की सीता कुमारी को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। 

राज्यस्तरीय खेलो झारखण्ड कबड्डी प्रतियोगिता 2024-25 के समापन समारोह में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी  धीरसेन ए सोरेंग, कब्बडी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष  गोपाल ठाकुर, कब्बडी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के को ऑर्डिनेटर  बिपिन सिंह, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग की निशा पन्ना, मती विद्या कुमारी,   चंद्रदेव सिंह, मो मोद्शर खान,  शंकर पाल,  शशांक भूषण सिंह एवं  प्रवीण सिंह, बेला टोप्पो,  सीताराम रजक, डॉ दीपक कुमार सिंह, निशा रानी समेत अन्य सभी जिलों से आए शारीरिक शिक्षक एवं कब्बडी संघ के सभी तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।


 

Tags - Kabaddi competition concluded Hazaribagh champion Jharkhand News News Jharkhand