logo

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले झारखंड JDU के अध्यक्ष खीरू महतो

a2611.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष खीरू महतो ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान, झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी भी हैं। प्रदेश JDU अध्यक्ष खीरू महतो और शिवराज सिंह चौहान के बीच इस मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव, पार्टी संगठन की मजबूती और प्रदेश में गठबंधन के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। दोनों ही नेताओं ने आपसी सहयोग मजबूत करने पर बल दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर जेडीयू, बीजेपी की अहम सहयोगी है। नई एनडीए सरकार में जेडीयू की भागीदारी बहुत अहम है। 

गौरतलब है कि इस मुलाकात में JDU के प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, उपेंद्र सिंह और प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने भी शिरकत की।

 

शिवराज सिंह चौहान 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड आये थे। गुरुवार को रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने 2 दिन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रांची और रामगढ़ में मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिले। उनको सुझाव दिए और उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम निर्देश दिए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है बीजेपी को झारखंड में बहुमत दिलाना और इस राज्य से इंडिया गठबंधन के कुशासन को उखाड़ फेंककर सुशासन और सुराज की स्थापना करना। 
 

Tags - Kheeru MahtoJharkhand JDUShivraj Singh ChauhanJharkhand News