द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सेवा विमान से पटना से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जदयू नेता सागर कुमार सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी का विस्तार भी करना है। उन्होंने कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल करने के सवाल पर कहा कि यह मांग जायज है। क्योंकि, इस जाति का एक बड़ा तबका झारखंड में है। एयरपोर्ट से अशोक चौधरी रामगढ़ जिला के कुज्जू (नया मोड़) रवाना हुए। पहले दिन प्रभारी ने रामगढ़ जिले के कुज्जू नया मोड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। वहीं 20 मई को रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हजारीबाग जाएंगे। वहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद 21 मई को वह चतरा में जदयू कार्यकर्ता के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद चतरा से सड़क मार्ग से बिहार वापस लौट जाएंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT