द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल आईजी के पद पर तैनात सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टरों की टीम रख रही है लगातार निगरानी
अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम सुदर्शन मंडल की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनका कार्डिएक ट्रीटमेंट और जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। हालांकि, चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।