logo

गवर्नर ने फिर लौटाई सूचना आयुक्त की नियुक्ति की फाइल

santosh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर पेच फंस गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरकार द्वारा भेजी गई नियुक्ति फाइल को दूसरी बार बिना मंजूरी के वापस कर दिया है। फाइल लौटाने के पीछे कानूनी आपत्तियों का हवाला दिया गया है। इससे पहले 10 अप्रैल को भी राजभवन की ओर से नामों को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी गई थी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नामों पर आपत्ति
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 25 मार्च को बैठक कर अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के नाम सूचना आयुक्त पद के लिए भेजे थे। हालांकि इनमें से तीन नामों की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर आपत्ति जताई गई है। इसी आधार पर पहले भी फाइल लौटाई गई थी और इस बार भी उन्हीं कारणों का हवाला दिया गया है।

सरकार ने फिर से भेजे वही नाम
राज्य सरकार ने हाल ही में दोबारा उन्हीं नामों को पैनल में शामिल कर राजभवन को भेजा है। सरकार का कहना है कि संबंधित सभी व्यक्ति प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं और सूचना आयुक्त बनने की अर्हता पूरी करते हैं। वहीं, राजभवन ने पहले यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या किसी राजनीतिक दल से जुड़े पदाधिकारी इस पद के लिए पात्र माने जा सकते हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

 

Tags - Jharkhand information commissioner Santosh Gangwar governor decision appointment controversy Jharkhand politics RTI commissioner issue Jharkhand Governor Information Commissioner Politics Appointment News